IDBI Bank Recruitment 2026: बैकिंग क्षेत्र में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने 2026 के लिए नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक अलग-अलग शाखाओं में ऑफिसर लेवल के पदों को भरेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 8 मार्च से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मार्च तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1300 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के लिए 200 पद तय किए गए हैं, जबकि जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ के लिए 1100 पद रखे गए हैं। इस भर्ती में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को अनुमानित सालाना सैलरी करीब 6.14 लाख रुपये से 6.50 लाख रुपये तक बताई गई है।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम एज 60 फीसदी है जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये 55 फीसदी निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में 2 साल का एक्सपीरियंस अनिवार्य है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना बैंक की ओर से तय तारीख के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।