Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाब पुलिस में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर के रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 3,297 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें से इसमें जिला पुलिस कैडर के 2,522 पद है और सशस्त्र पुलिस कैडर के 775 पद शामिल हैं। कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं, एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवार 10वीं के साथ भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन परीक्षा में पंजाबी लैंग्वैज में पढ़ाई की हो या पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष स्तर पर पंजाबी में पढ़ाई होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीनों चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट PST के लिए बुलाया जाएगा। वहीं इसमें सफल उम्मीदवार तीसरे चरण यानि शारीरिक मापन टेस्ट यानी PMT से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।