Remedies To Relieve Arthritis Pain: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों के दिनों में गठिया या जोड़ों के दर्द के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि ठंड के कारण हमारे शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे प्रभावित जोड़ों तक रक्त का संचार कम हो जाता है। जिसके वजह से जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन सही देखभाल और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए इसे मैनेज किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ सरल उपायों के बारे में जानते हैं।
नियमित व्यायाम करें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न आ जाती है, ऐसे में आपको रोज हल्का व्यायाम करना चाहिए। जिससे जोड़ों में लचीलापन बने रहे। व्यायाम करने से मांसपेशियां भी मजबूत बनती है और जोड़ों में दर्द की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
हल्दी और अदरक का सेवन करें
सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी और अदरक का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
गर्म सिकाई करें
सर्दियों के मौसम में गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए जोड़ों की सिकाई करनी चाहिए। इसके लिए हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल से 15-20 मिनट तक जोड़ों की सिकाई करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, जिससे जोड़ों में दर्द और अकड़न से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Health: इस बीमारी से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
पौष्टिक आहार लें
सर्दियों के दिनों में जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए पौष्टिक आहार भी जरूरी होता है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीज, अखरोट और फैटी फिश जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते है। साथ ही ताजे फल और सब्जियां भी फायदेमंद होती है। क्योंकि उनमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।
पानी पर्याप्त पिएं
सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द बढ़ने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। क्योंकि ठंड के दिनों में हम पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दर्द बढ़ जाता है। इसलिए पानी का नियमित सेवन करते रहना चाहिए।