Health Tips: सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर नसों में खून जमने लगता है और जब वह काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो उसे ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से खून का प्रभाव शरीर में सही तरीके से नहीं हो पाता है और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर पर कई तरह के लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते इसको कंट्रोल कर लेना चाहिए।
हल्के में नहीं लेना चाहिए बढ़ा कोलेस्ट्रॉल
हार्ट डॉक्टर्स भी कहते हैं कि सही मात्रा में कोलेस्ट्रॉल हमें कई बीमारियों से दूर रखता है और थोड़ा भी बढ़ा कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में धीरे-धीरे सालों तक नुकसान पहुंचाता रहता है और लंबे समय बाद यही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
- कमजोरी और थकान महसूस होना
- सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना
- वजन अचनाक से बढ़ना
- हाथों पैरों का सुन्न और ठंडा होना
- पैरों और एड़ियों में दर्द होना
- त्वचा और नाखून का रंग बदलना
- आंखों में पीले रंग का फैट जमा होना
- अधिक पसीना आना
- सीने में दर्द
- हाई ब्लड प्रेशर
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ये करें
- लो कैलोरी और लो फैट फूड डाइट में शामिल करें।
- फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अलसी के बीज जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले फूड्स को शामिल करें।
- नियमित रूप से व्यायाम और एक्सरसाइज करें।
- फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
- रोज 30 मिनट जरूर पैदल चलें।
यह भी पढ़ें: Remedies To Relieve Arthritis Pain: ठंड के दिनों में बढ़ जाता है जोड़ों में दर्द, तो अपनाएं ये घरेलू इलाज
कब करवाना चाहिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट
- अगर आप मोटापा या डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं, तो आपको तुरंत कोलेस्ट्रॉल का टेस्ट करवा लेना चाहिए।
- 18 से 21 साल के उम्र में एक बार टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
- अगर आपके फैमिली हिस्ट्री है, तो हर साल टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
- वहीं अगर आप एक फिट इंसान हैं, तो भी उसको हर 2 साल में एक बार टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।