Galaxy S24 Explodes: फोन की बैटरी में आग लगने या धमाका होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सिलसिले में इन दिनों इंटरनेट पर सैमसंग के Galaxy S24 फोन की चर्चा हो रही है। यह मामला दक्षिण कोरिया का बताया जा रहा है। इस चर्चा के पीछे का कारण सैमसंग के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बता दें, यह घटना 11 मई की बताई जा रही है, जब नॉर्मल यूज के दौरान इस फोन में आग लग गई। एक यूजर ने रेडिट पर फोटो शेयर की है, जिसमें फोन को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा जा सकता है।
यूजर के हाथ में ही फटा फोन
रेडिट पोस्ट पर एक यूजर के अनुसार, फोन से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। इसके बाद यह गर्म हुआ और यूजर के हाथ में ही फट गया। अगर आपको लग रहा है कि इसे ज्यादा टेंपरेचर में यूज किया जा रहा था तो ऐसा भी नहीं है। बताया जा रहा है कि यूजर फोन पर इंटरनेट यूज कर रहा था। तभी इसमें आग लग गई। न तो यह फोन चार्जिंग पर लगा था और न ही इसमें ओवरहीटिंग का कोई नोटिफिकेशन आया था।
कारणों को नहीं चल पाया पता
मिली जानकारी के अनुसार फोन में आग लगते ही फोन के दो हिस्से हो हए, जिससे ब्लास्ट का इम्पैक्ट कम हो गया। फोन के यूजर का फिलहाल सामान्य इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग के अधिकारियों ने भी पीड़ित यूजर से संपर्क किया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Public WiFi Risk: पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!
फोन को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
1. फोन को कभी भी डायरेक्ट सनलाइट या ज्यादा तापमान वाली जगहों पर नहीं रखना चाहिए।
2. कई लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर यूज करते हैं। चार्जिंग से फोन में हीट जनरेट होती है। इसी दौरान इसे यूज करने से प्रोसेसर और बैटरी पर भी लोड पड़ता है और फोन ओवरहीट हो जाता है।
3. अगर फोन की बैटरी में कोई डैमेज हो गया तो इसे तुरंत रिप्लेस करवा लें।
4. अगर आपका फोन ओवरहीट हो गया है, तो बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
5. हमेशा ऑरिजनल और अच्छी क्वालिटी के चार्जर और केबल का यूज करें।
6. कई लोग लंबे समय तक फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते हैं। जिससे ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है।