UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 722 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 जून 2026 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 722 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सामान्य (General) के 292 पद, OBC के 215 पद, SC के 142 पद, ST के 12 पद, EWS के 61 पद शामिल हैं। यह भर्ती प्रदेश के आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
यह भी पढ़ें: NCL Job 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा नोटिफिकेशन में बताया गया है कि केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा दी है और उनके पास वैध स्कोरकार्ड है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा।