IIM Ahmedabad Dubai: देश के सबसे मशहूर बिजनेस स्कूल आईआईएम अहमदाबाद ने अपने दुबई कैंपस में एक नए दो साल के एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम की शुरुआती की है। दुबई कैंपस में शुरू होने वाला यह IIMA का तीसरा कोर्स है। इससे पहले वहां एक साल का MBA और एक जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम पहले से ही सफलतापूर्वक चल रहा है। इस नए एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एडमिशन लेने वाले सीनियर प्रोफेशनल्स को अपनी नौकरी से ब्रेक लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी।
वीकेंड्स पर चलेंगी क्लासेस
बता दें कि यह कोर्स कुल 6 टर्म में पूरा होगा। इसकी ऑफलाइन क्लासेस सिर्फ वीकेंड्स पर ही होंगी। साथ ही पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट्स को 7 दिनों के लिए आईआईएम अहमदाबाद के मुख्य कैंपस में रहने का मौका मिलेगा और एक इंटरनेशनल इमर्शन एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट
कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को असल बिजनेस चुनौतियों पर आधारित एक एग्जीक्यूटिव कैपस्टोन प्रोजेक्ट करना होगा, जिसे IIMA की फैकल्टी गाइड करेगी। कोर्स में AI-इंटीग्रेटेड लर्निंग और केस-स्टडी आधारित पढ़ाई शामिल की गई है, ताकि आज की आधुनिक कारोबारी जरूरतों के हिासब से लीडरशिप और रणनीति बनाने की क्षमता विकसित की जा सके।
योगय्ता और एडमिशन प्रोसेस
इस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 6 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है। प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को IIMA Admission Test, GMAT Focus, Executive Assessment या GRE में से किसी एक परीक्षा का स्कोर जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: HLL लाइफकेयर में 55 पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी; ऐसे करें आवेदन
मिलेगा IIMA का ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क
आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक प्रोफेसर भारत भास्कर के अनुसार यह प्रोग्राम भारत और खाड़ी क्षेत्र के उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बेहद मददगार साबित होगा, जो वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करना चाहते हैं। कोर्स पूरा करने वाले छात्रों को IIMA के ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क का भी लाभ मिलेगा. यह नेटवर्क भारत, यूएई और अन्य देशों में विभिन्न इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को जोड़ता है।