IIT Bhubaneswar Recruitment: आईआईटी भुवनेश्वर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल आईआईटी भुवनेश्वर ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव एजुकेशन के कुल 101 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले IIT भुवनेश्वर के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए 101 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूतनम आयु 32 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है। वहीं कई पदों के लिए काम का एक्सपीरियंस भी जरूरी रखा गया है ।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग जन, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, महिला उम्मीदवारों और आईआईटी भुवनेश्वर के नियमित कर्मचारियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।