GATE 2026 Exam Schedule: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार GATE की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। वहीं, GATE 2026 का परिणाम 19 मार्च, 2026 को घोषित होगा।
GATE 2026 का पूरा एग्जाम शेड्यूल
शनिवार, 7 फरवरी 2026 (सुबह की पाली)
कृषि इंजीनियरिंग (Agricultural Engineering)
पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग (Environmental Science and Engineering)
भूविज्ञान और भूभौतिकी (Geology and Geophysics)
इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग (Instrumentation Engineering)
गणित (Mathematics)
खनन इंजीनियरिंग (Mining Engineering)
कपड़ा इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (Textile Engineering and Fibre Science)
इंजीनियरिंग साइंसेज (Engineering Sciences)
लाइफ साइंसेज (Life Sciences)
दोपहर की पाली
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering)
बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)
रसायन विज्ञान (Chemistry)
जियोमेटिक्स इंजीनियरिंग (Geomatics Engineering)
भौतिकी (Physics)
मानविकी और सामाजिक विज्ञान (Humanities and Social Sciences)
यह भी पढ़ें: IBPS RRB Admit card 2025 Link: आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
रविवार, 8 फरवरी 2026 (सुबह की पाली)
कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी पेपर 1 (Computer Science and Information Technology Paper 1)
सांख्यिकी (Statistics)
दोपहर की पाली
कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी पेपर 2 (Computer Science and Information Technology Paper 2)
पारिस्थितिकी और विकास (Ecology and Evolution)
नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग (Naval Architecture and Marine Engineering)
उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग (Production and Industrial Engineering)
शनिवार, 14 फरवरी 2026 (सुबह की पाली)
सिविल इंजीनियरिंग पेपर 1 (Civil Engineering Paper 1)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग (Production and Industrial Engineering)
दोपहर की पाली
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (Biomedical Engineering)
सिविल इंजीनियरिंग पेपर 2 (Civil Engineering Paper 2)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)
धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग (Metallurgical and Materials Engineering)
रविवार, 15 फरवरी 2026 (सुबह की पाली)
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (Electronics and Communication Engineering)
दोपहर की पाली
आर्किटेक्चर और प्लानिंग (Architecture and Planning)
डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Data Science and Artificial Intelligence)