Healthy Heart: हार्ट शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ते जा रहा है। बता दें कि दिल का दौरा यानि हार्ट अटैक की समस्या आज के समय में मौत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। इसलिए हार्ट को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अगर आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड, पोटैशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
अखरोट
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा फैटी एसिड और फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी बीमारी का जोखिम कम होता है।
बादाम
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
मूंगफली
हार्ट के लिए मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट संबंधी बीमारी का जोखिम कम होता है।
यह भी पढ़ें: Health Tips: दूध में मिलाकर पिएं हल्दी और शिलाजीत, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ कई बीमारियां होगी ठीक
पिस्ता
पिस्ता का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पिस्ता में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
काजू
काजू में आयरन, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही काजू में ओलिक एसिड पाया जाता है, इसलिए अगर आप सीमिता मात्रा में काजू का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारी का जोखिम भी कम होता है।