
इंडियन क्रिकेट टीम एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहुंच चुकी है. जहां शुभमन गिल की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार प्लेयर्स भी शामिल हैं, जो लंबे समय बाद भारत की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है.
6 सालों से वनडे सीरीज जीतने को तरस रही टीम
दरअसल भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल 54 वनडे मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 14 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है और 38 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि दो मैचों का कोई नतीजा ही नहीं निकला. वहीं ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम वनडे सीरीज केवल एक बार ही जीत पाई है और वह भी विराट कोहली की कप्तानी में साल 2019 में ये कारनामा हुआ था. टीम इंडिया पिछले 6 सालों से यहां पर वनडे सीरीज जीतने के लिए तरस रही है.
वनडे रिकॉर्ड में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे
वनडे क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवरऑल अब तक कुल 152 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 58 में भारत ने जीत हासिल की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 84 वनडे मैचों में बाजी मारी है. जबकि 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस तरह से देखा जाए तो ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से मैच जीतने में काफी आगे रही है.
टीम इंडिया पर्थ में पहली बार खेलेगी ODI मुकाबला
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने यहां पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और वह इस ग्राउंड पर पहली बार वनडे मैच खेलने उतरेगी.
इसे भी पढ़ें : Rahul Gandhi को Amit Shah ने सुनाई खरी-खरी, चुनाव को लेकर बोली ये बड़ी बात, छिड़ा 'महासंग्राम'
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा.
ऑस्ट्रेलियाई टीम: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन.