भारतीय रेलवे के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी छलांग लगने वाली है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू हो जाएगी। यह सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं होगी बल्कि भारत की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में एक नई सोच की शुरुआत मानी जा रही है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था वाला भारत अब हाईस्पीड रेल नेटवर्क की दौड़ में भी शामिल होने जा रहा है। बुलेट ट्रेन शुरू होने से शहरों के बीच यात्रा का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा और घंटों का सफर मिनटों में सिमटने लगेगा।
कैसे आगे बढ़ेगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
पहले चरण में बुलेट ट्रेन गुजरात में सूरत से बापी के बीच चलाई जाएगी। शुरुआत सूरत से बिलिमोरा सेक्शन से होगी और इसके बाद बापी तक सेवा का विस्तार किया जाएगा। अगले चरण में यह ट्रेन अहमदाबाद तक पहुंचेगी। अंततः मुंबई से अहमदाबाद के बीच पूरा हाईस्पीड कॉरिडोर चालू किया जाएगा। रेल मंत्री ने संकेत दिए हैं कि यह प्रोजेक्ट तय समयसीमा में पूरा करने पर सरकार पूरी तरह गंभीर है। जैसे जैसे सेक्शन जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे आम लोगों को हाईस्पीड सफर का अनुभव मिलने लगेगा।
ये भी पढ़ें : KFC और PizzaHut के पीछे बड़ा खेल, Devyani-Sapphire मर्जर से बदलेगा फास्ट फूड सेक्टर का पूरा गणित
कितना हो सकता है बुलेट ट्रेन का किराया
सबसे बड़ा सवाल यही है कि बुलेट ट्रेन में सफर करने के लिए जेब पर कितना असर पड़ेगा। फिलहाल किराये को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन शुरुआती अनुमान सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि मुंबई से अहमदाबाद तक पूरे सफर का किराया करीब 3000 से 5000 रुपये के बीच हो सकता है। यह किराया हवाई यात्रा से कम या उसके आसपास रहने की संभावना है। सरकार की मंशा है कि बुलेट ट्रेन सिर्फ लग्जरी न बने बल्कि मिडिल क्लास के लिए भी एक व्यवहारिक विकल्प साबित हो।
यात्रियों को क्या मिलेगा सीधा फायदा
बुलेट ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा समय की जबरदस्त बचत होगी। जहां अभी मुंबई अहमदाबाद का सफर कई घंटे लेता है वहीं बुलेट ट्रेन से यह दूरी कुछ ही घंटों में पूरी हो सकेगी। इसके अलावा आरामदायक सफर आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा मानक यात्रियों को मिलेंगे। रेलवे का लक्ष्य है कि लोग फ्लाइट की जगह हाईस्पीड ट्रेन को प्राथमिकता दें। अगर किराया संतुलित रखा गया तो बुलेट ट्रेन आने वाले वर्षों में भारत की यात्रा संस्कृति को पूरी तरह बदल सकती है।