वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया की तस्वीर अभी से बदलती नजर आ रही है। 2023 के मुकाबले इस बार टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगले वर्ल्ड कप में नई ऊर्जा और नए खिलाड़ियों के साथ टीम उतर सकती है, जिससे संतुलन पूरी तरह नया होगा।
2023 टीम की झलक
2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी। उस टीम में अनुभवी बल्लेबाज, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज शामिल थे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन समय के साथ अब कई खिलाड़ियों की भूमिका बदलती नजर आ रही है।
ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
सबसे पहले नाम आर अश्विन का आता है, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव का वनडे प्रदर्शन लगातार सवालों में रहा है। शार्दुल ठाकुर भी लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं, जिससे उनकी वापसी मुश्किल लग रही है।
शमी और प्रसिद्ध पर भी संकट
मोहम्मद शमी का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है, जिनकी वापसी कठिन दिख रही है। लंबे समय से वनडे नहीं खेलने के कारण उनका मौका कम होता जा रहा है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट और फॉर्म से जूझते रहे हैं, जिससे उनकी जगह पर खतरा बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : IPL 2026 से पहले बड़ा फेरबदल! KKR-SRH ने ऐन मौके पर बदले खिलाड़ी, चोट ने बिगाड़ी प्लानिंग
नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
इन खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम में नए चेहरों की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो टीम को नई दिशा देने का काम करेंगे। आने वाले समय में घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।
बदलाव से बढ़ेगी उम्मीदें
टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में नए और जोशीले खिलाड़ियों के साथ टीम एक नई शुरुआत कर सकती है। फैंस को उम्मीद है कि 2027 में टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगी।