आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बड़े बदलाव करते हुए चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है, जिससे टीम कॉम्बिनेशन में नया ट्विस्ट आ गया है।
KKR ने किया तेज गेंदबाज का बदलाव
कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने बाएं हाथ के पेसर सौरभ दुबे को शामिल किया है। सौरभ को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है और वह पहली बार आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।
SRH ने भी किया बड़ा बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपने स्क्वॉड में बदलाव करते हुए जैक एडवर्ड्स की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया है। जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें : रिटायरमेंट के बाद भी रचा इतिहास! फाइनल हारकर भी ‘MOM’ बना कप्तान, आज तक कायम है रिकॉर्ड
कौन हैं नए खिलाड़ी
सौरभ दुबे विदर्भ के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज हैं, जो अभी तक आईपीएल डेब्यू का इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर डेविड पेन इंग्लैंड के युवा पेसर हैं, जिनसे SRH को तेज गेंदबाजी में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चोट ने बिगाड़ी टीमों की रणनीति
सीजन शुरू होने से पहले ही चोटों ने कई टीमों की रणनीति को प्रभावित किया है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अब नए खिलाड़ियों पर दांव लगाकर संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि ये नए चेहरे टीम के लिए कितना असर डाल पाते हैं।