India-UK Strategic Dialogue: अजीत डोभाल ने जोनादन पॉवल से नई दिल्ली में मुलाकात कर भारत-यूके रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। यह बैठक सालाना भारत-यूके स्ट्रैटेजिक डायलॉग के तहत आयोजित हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत हुई।
रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर जोर
बैठक के दौरान India और United Kingdom के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की उच्चस्तरीय वार्ताएं दोनों देशों के बीच भरोसा और तालमेल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। बदलते वैश्विक हालातों के बीच यह बैठक भविष्य में रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा दे सकती है।
यह भी देखेंःTragic accident in Uttarakhand: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत
विजन 2035 के तहत रोडमैप तैयार
भारत और यूके के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए “विजन 2035” के तहत एक दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य पारंपरिक खरीदार-विक्रेता संबंध से आगे बढ़कर गहरी रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना है।
एडवांस टेक्नोलॉजी पर फोकस
इस साझेदारी में एयरोस्पेस, नेवल प्रोपल्शन, अंडरवाटर सिस्टम और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। साथ ही को-डिजाइन, को-डेवलपमेंट और जॉइंट प्रोडक्शन के जरिए भारत के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।