Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सेना ने रिजल्ट क्षेत्रवार (ARO-wise) और ट्रेड के अनुसार पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026' लिखा दिखेगा. इसपर क्लिक करें।
3. संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या क्षेत्र को चुनें।
4. मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
5. Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
6. अगर लिस्ट में रोल नंबर है तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफ़ाई कर चुके हैं।
इन पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि अग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) और महिला सैन्य पुलिस के पदों का रिजल्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: UGC NET June 2026: जल्द जारी होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
आगे की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसके नियमों में इस बार कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। इस बार उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के लिए 6 मिनट 15 सेकंड तक का समय दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर 60, 48, 36 और 24 अंक निर्धारित किए गए हैं।
पुल-अप्स के लिए मिलेंगे अंक
वहीं 10 पुल-अप्स पर 40 अंक मिलेंगे, जबकि 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे। इन चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।