INDIAN BANK Vacancy 2026: बैकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 350 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती में आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर जैसे अलग-अलग विभाग में पद भरे जाएंगे। इस भर्ती में Technical और Non-technical दोनों प्रकार के पद शामिल हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। कुछ पदों पर बॉन्ड नियम भी लागू हैं, जिसमें यदि आप समय से पहले नौकरी छोड़ते हैं तो आपको बॉन्ड राशि देनी होगी।
यह भी पढ़ें: UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने असिस्टेंट कीपर समेत कई पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
कौन कर सकता है आवेदन
आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास BE/BTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री होनी चाहिए। क्रेडिट और फाइनेंस पदों के लिए CA, MBA (Finance), ICWA या CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है। सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे पदों के लिए संबंधित डिग्री और आवश्यक रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु एवं अधिकतम आयु पदानुसार 22 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसर आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए General, EWS, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि SC, ST और PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा।