UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-2 और लाइव स्टॉक ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 11 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मई 2026 तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के विभागों में कुल 16 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कीपर का 1 पद, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के 7 पद और पशुपालन और डेयरी विभाग में पशुधन अधिकारी के 8 पद शामिल है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो असिस्टेंट कीपर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है, जबकि बाकी पदों (सीनियर स्टोर ऑफिसर और लाइव स्टॉक ऑफिसर) के लिए अधिकतम उम्र 35 साल है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: UPPCL Vacancy: यूपीपीसीएल में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म
क्या चाहिए योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिग्री या योग्यता होनी चाहिए। यानी जिस पद के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उसी के हिसाब से आपकी पढ़ाई मैच होनी चाहिए।
किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 011-24041001 या 011-40303444 पर संपर्क किया जा सकता है।