Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: इंडियन नेवी में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, भारतीय नौसेना ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जून तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइ joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कौन कर सकता है आवेदन
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास MSc, BE, B.Tech, M.Tech या MCA जैसी डिग्री होनी चाहिए, जो आईटी या कंप्यूटर साइंस से संबंधित हो। साथ ही, उम्मीदवार के 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी विषय में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन होने पर उन्हें समय पर अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: JEE Main Paper 2 Result 2026: जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग (नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर) की जाएगी। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण आयोजित की जाएगी। अंतिम मेरिट लिस्ट एसएसबी इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) रैंक पर नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी, इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।