JEE Main Paper 2 Result 2026: जेईई मेन पेपर 2 यानी BArch और B Planning की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन-2 के पेपर-2 का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे चेक करें JEE Main Paper 2 रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर JEE Main Paper 2 Result 2026 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर ले लें।
किसने किया टॉप
जेईई मेन 2 परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले स्थान पर कि केरल के मीरा कृष्णा आरएस और सूर्यथेजस एस ने पेपर 2ए (बी.आर्क.) में 100 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। केरल से ही गौरी शंकर वी और उत्तर प्रदेश के सार्थक अग्रवाल ने पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) में 100 फीसदी नंबर प्राप्त किए।
यह भी पढ़ें: CBSE Admit Card 2026 Class 10: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन पेपर-2 की परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद 25 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर 27 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गईं थी। फाइनल आंसर-की 4 मई को जारी की गई और आज परिणाम घोषित कर दिया गया।
क्यों होती है परीक्षा
यह परीक्षा देश के टॉप संस्थानों NITs, SPAs (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) और अन्य सरकारी व निजी संस्थानों में आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए भारत से 54,953 और विदेश से 270 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में लगभग 73% उपस्थिति दर्ज की गई।