
Horrific Accident in America: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जसनप्रीत सिंह के सेमी-ट्रक ने कई वाहनों को रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सैन बर्नार्डिनो काउंटी फ्रीवे पर हुआ। ट्रक के डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि जसनप्रीत ने ब्रेक तक नहीं लगाए और तेज रफ्तार में SUV से जा टकराया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नशे में ट्रक चलाने का आरोप
जांच में सामने आया कि जसनप्रीत ड्रग्स के नशे में था। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में उसकी नशे की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के बाद घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की मौत हो गई और कई अन्य का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि इस लापरवाही से कई परिवारों की ज़िंदगी उजड़ गई।
BREAKING: 3 kiIIed in California by an illegal alien truck driver, Jashanpreet Singh. Singh entered in 2022, was released by Biden.
— End Wokeness (@EndWokeness) October 23, 2025
pic.twitter.com/csrKmjTRsD
अवैध रूप से रह रहा था अमेरिका में
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने पुष्टि की है कि जसनप्रीत सिंह के पास वैध इमिग्रेशन स्टेटस नहीं था। वह 2022 में दक्षिणी सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ था और "नजरबंदी के विकल्प" नीति के तहत देश में रहने की अनुमति मिली थी। अब यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उसके खिलाफ डिटेनर जारी कर दिया है। यह घटना ऐसी पहली नहीं है—अगस्त 2024 में भी एक भारतीय ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से फ्लोरिडा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।