
Meerut jail celebrates Bhai Dooj: मेरठ जेल में इस बार भाई दूज का त्योहार कुछ खास तरीके से मनाया जा रहा है। जेल प्रशासन ने महिला और पुरुष बंदियों के बीच पारंपरिक टीका समारोह का आयोजन किया है। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान स्तोगी, जिसे लोग ‘कातिल हसीना’ के नाम से जानते हैं। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों से भाइयों को टीका कराने की व्यवस्था की है, और जानकारी के मुताबिक जेलर स्वयं मुस्कान से भाई दूज का टीका लगवाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल कैदियों के भावनात्मक सुधार और समाज से दोबारा जुड़ने की भावना को मजबूत करने के लिए की गई है।
जेल में भाई दूज की तैयारी
त्योहार को लेकर जेल में खास तैयारी की गई है। महिला बंदियों को पूजा की थालियां और परंपरागत सामग्री दी गई है। भाई दूज के कार्यक्रम में कैदियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी जा रही है। जेल परिसर में भाइयों को टीका कराने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। यह कार्यक्रम बंदियों के बीच आपसी सहयोग और इंसानियत के भाव को बढ़ाने का प्रयास है।
यह भी देखेंःCQB Carbines: सेना को जल्द मिलेगी घातक CQB कार्बाइन, आतंकियों पर बढ़ेगा प्रहार
मुस्कान फिर सुर्खियों में
मुस्कान स्तोगी वही महिला है, जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाया गया था, जिससे पूरा देश दहल गया था। जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान से अब तक कोई परिजन मिलने नहीं आया है। ऐसे में भाई दूज पर जेलर का उससे टीका लगवाना उसके लिए एक भावनात्मक क्षण होगा। जेल प्रशासन का मानना है कि ऐसे पर्व कैदियों के मानसिक बदलाव और आत्मचिंतन में अहम भूमिका निभाते हैं।