.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D91968604-6031-413d-9e4a-207283bff86b&w=3840&q=75)
Infinix Mobile: अगर आप नया फोन की खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप के लिए खूशखबरी है। Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इनफिनिक्स के आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यह एक शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। इस फोन को खासतौर से गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स क्या-क्या है।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि Infinix GT 30 5G+ आज यानी कि 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन में 8GB + 256GB स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन बिक्रि के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन की तीन कलर ऑप्शन - पल्स ग्रीन, साइबर ब्लू और ब्लेड व्हाइट में टीज किया है।
फोन के फीचर्स
इस फोन में 1.5K 10 बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलेगा। यह फोन कई AI वाले फीचर्स जैसे कि AI कॉल एसिस्टेंट, AI राइटिंग एसिस्टेंट, फॉलेक्स वॉयस एसिस्टेंट और Google के सर्किल टू सर्च के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo Phone: वीवो Y400 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
फोन का कैमरा
इस फोन में डु्अल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सेल का सोनी IMX682 मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, बात करें फोन के बैटरी की तो इस फोन में 5500 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो बाइपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने टीज किया है कि 20 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार यूट्यूब देखा जा सकता है।