Infinix New Launch: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Infinix ने भारत में अपना या स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Infinix Smart 20 HD नाम से पेश किया है। यह फोन हाल ही में आए Smart 20 सीरीज का ही एक नया वेरिएंट है। इस फोन में कम कीमत में दमदार बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में Ultra Link फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के कुछ तरह की कम्युनिकेशन की जा सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कलर ऑप्शन
बता दें कि इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया गया है, जिसमें Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse कलर शामिल है। इस फोन को 3GB RAM+64GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है।
कितनी है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस पर 6 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है।
बिना नेटवर्क भी करेगा काम
बता दें कि इस फोन में एक खास Ulta Link फीचर दिया गया है। इसकी मदद से 200 मीटर के दायरे में बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के भी ब्लूटूथ के जरिए कॉल, मैसेज वॉयस नोट और फोटो शेयर की जा सकती है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.67 इंच की HD+ पंच होल स्क्रीन दी गई है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 15 पर आधारित XOS 15.1 पर चलता है। फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो DTS ऑडियो सपोर्ट और 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें: कम बजट में घर लाएं ये 4 धांसू Soundbars, मिलेगी थियेटर जैसी दमदार आवाज़
बैटरी और कैमरा
इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा पानी की छीटों और धूल से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिली है। फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ 8MP का कैमरा दिया गया है।