Infosys ने बड़ा ऐलान करते हुए सात बार के ग्रैंड स्लैम विजेता Carlos Alcaraz को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने बताया कि यह एक मल्टी-ईयर साझेदारी होगी, जिसके जरिए तकनीक और खेल के मेल से नई संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इस घोषणा के बाद खेल और कॉर्पोरेट जगत दोनों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
AI से बदलेगी मैच तैयारी की रणनीति
इस सहयोग के तहत Infosys अपनी AI आधारित टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Infosys Topaz का उपयोग करेगी। कंपनी अल्कराज और उनकी कोचिंग टीम के साथ मिलकर मैच एनालिटिक्स और पर्सनलाइज्ड परफॉर्मेंस एप्लिकेशन तैयार करेगी। इसका मकसद खिलाड़ियों को मुकाबले से पहले बेहतर तैयारी, रणनीति बनाने और मैच के दौरान निर्णय क्षमता मजबूत करने में मदद देना है। इसे स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : भारत का ‘एग सिटी’ नमक्कल, रोज 7 करोड़ अंडों से दुनिया में बजा डंका
कोर्ट से बाहर भी निभाएंगे बड़ी भूमिका
यह साझेदारी सिर्फ खेल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी। Infosys और Carlos Alcaraz की फाउंडेशन मिलकर ‘टेक फॉर गुड’ पहल के तहत सामाजिक प्रभाव बढ़ाने पर भी काम करेंगे। तकनीक के जरिए शिक्षा, अवसर और सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कई प्रोजेक्ट शुरू किए जा सकते हैं। कंपनी ने इसे उत्कृष्टता, नवाचार और जिम्मेदारी का अनोखा संगम बताया है।
अल्कराज बोले, नई ऊंचाइयों तक पहुंचूंगा
Carlos Alcaraz ने कहा कि वह हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने के नए रास्ते खोजते रहते हैं और यह साझेदारी उन्हें डेटा व AI के जरिए प्रदर्शन सुधारने का शानदार मौका देगी। वहीं कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अल्कराज नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो तेज, साहसी और सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाने वाली है। इस सहयोग से टेनिस प्रदर्शन और सामाजिक प्रभाव दोनों क्षेत्रों में नई मिसाल बनने की उम्मीद है।\