WhatsApp New Feature: मेटा के पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर जल्द ही एक नया और बेहद काम का फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम के 'क्लोज फ्रेंड्स' ऑप्शन की तरह अपने कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही अपना स्टेटस शेयर कर पाएंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है और यह एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन के बीटा यूजर्स के लिए अवेलेबल करवा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी आम यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि नया फीचर कैसे काम करेगा और इसके आने से क्या बदलाव आएगा।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सऐप स्टेटस दिखाने के लिए अलग-अलग लिस्ट बना सकेंगे। इसमें फैमिली, फ्रेंड्स और ऑफिस के कोवर्कर आदि की लिस्ट बनाई जा सकती है। इसके बाद जब भी आप कोई स्टेटस लगाएंगे, तो आप चुन सकते हैं कि वह स्टेटस किस लिस्ट के साथ शेयर करना है।
इस फीचर से क्या बदलाव आएगा?
बता दें कि कई बार व्हाट्सऐप स्टेटस ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग अपने सब कॉन्टैक्ट के साथ शेयर नहीं करना चाहते, अभी व्हाट्सऐप पर ऐसा करना काफी झंझट भरा काम है। लेकिन नया फीचर आने के बाद यह झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। नए फीचर में यूजर को अपनी हिसाब से कॉन्टैक्ट की लिस्ट बनाने का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके बाद वो स्टेटस पोस्ट करते समय लिस्ट सेलेक्ट कर पाएंगे कि उन्हें किन लोगों के साथ यह शेयर करना है।
यह भी पढ़ें: New Smartphone Launch: इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स, शुरुआती कीमत मात्र ₹10,000
प्राइवेसी रहेगी बरकरार
इस फीचर में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। अगर आप किसी को अपनी लिस्ट में जोड़ते हैं या हटाते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को इसका पता नहीं चलेगा। यह पूरी प्रक्रिया प्राइवेट रहेगी। इसके अलावा, आप जब चाहें अपनी लिस्ट को बदल भी सकते हैं।
इस फीचर पर भी हो रही टेस्टिंग
आपको बता दे कि स्टेटस फीचर के अलावा व्हाट्सऐप अपने पेड सब्सक्रिप्शन 'WhatsApp Plus' की भी टेस्टिंग कर रहा है। इसे यूरोप के कुछ देशों में शुरू भी किया जा चुका है। इस प्लान की कीमत करीब 300 रुपये महीना रखी गई है। जिसमें यूजर को एक्सक्लूसिव स्टिकर, 20 चैट पिन करने का ऑप्शन, नए ऐप आइकन और स्पेशल रिंगटोन जैसे फीचर ऑफर किए जा रहे हैं।