New Smartphone Launch: अगर आप भी इस हफ्ते नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां दरअसल, स्मार्टफोन बाजार में इस हफ्ते एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। इस हफ्ते टेक कंपनियां बाजार में ऐसे स्मार्टफोन पेश करने जा रही हैं जो 200MP के धांसू कैमरे और 8000mAh की 'महाबली' बैटरी से लैस होंगे। बता दें, Motorola, Oppo, Realme जैसे बड़े ब्रांड भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं।
Moto G37 और Moto G37 Power
Motorola भारत में अपनी नई Moto G37 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इसमें Moto G37 और Moto G37 Power शामिल होंगे। यह सीरीज 19 मई को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Android 16 और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है।
Oppo Find X9 Ultra
ओप्पो भारत में 21 मई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 200MP कैमरा सेटअप दिए जा सकते हैं। इसमें 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कीमत की बात करें तो यह फोन 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।
Realme 16T
रियलमी 22 मई को अपना नया Realme 16T लॉन्च कर सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। यह Android 16 बेस्ड Realme UI पर काम करेगा।
HMD Vibe 2 5G
HMD Global भी अगले हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा और Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है।