
एपल का बहुप्रतीक्षित इवेंट 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है. जिसमें iPhone 17 सीरीज की धमाकेदार लॉन्चिंग होगी. इस इवेंट में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max के साथ नई Apple Watch और AirPods Pro 3rd Gen भी पेश किए जाने की उम्मीद है. लेकिन हर साल की तरह नए प्रोडक्ट्स के आने के साथ ही एपल कुछ पुराने मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू करता है. इस बार भी iPhone 16 Pro, iPhone 15, और अन्य प्रोडक्ट्स पर तलवार लटक रही है. आइए जानते हैं कौन से प्रोडक्ट्स 9 सितंबर के बाद बंद हो सकते हैं.
कौन-से IPhone मॉडल्स होंगे बंद?
टेक जगत में चर्चा है कि IPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद एपल चार IPhone मॉडल्स को बंद कर सकता है. इनमें शामिल हैं:
IPhone 16 Pro और IPhone 16 Pro Max: IPhone 17 Pro और Pro Max के आने के बाद इन प्रीमियम मॉडल्स को एपल स्टोर से हटाया जाएगा.
IPhone 15 और IPhone 15 Plus: ये मॉडल्स भी डिस्कंटीन्यू होने की कगार पर हैं, क्योंकि एपल आमतौर पर दो साल पुराने बेस मॉडल्स को हटाता है.
हालांकि ये प्रोडक्ट्स Amazon, Flipkart, Croma जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध रह सकते हैं. ब्लैक फ्राइडे सेल जैसे मौकों पर इन मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट भी मिल सकता है.
इसे भा पढ़ें : CM Kanya Sumangala Yojana 2025: बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने का सुनहरा मौका, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया!
Apple Watch और AirPods पर भी असर
IPhone के अलावा एपल के अन्य प्रोडक्ट्स भी इस इवेंट के बाद बंद हो सकते हैं:
Apple Watch Series 10: नई Apple Watch Series 11 के आने के बाद इसे डिस्कंटीन्यू किया जा सकता है.
Apple Watch Ultra 2: Apple Watch Ultra 3 की लॉन्चिंग के साथ इसका उत्पादन बंद हो सकता है.
AirPods Pro 2: AirPods Pro 3rd Gen के लॉन्च के साथ ये मॉडल भी हटाया जा सकता है, हालांकि कीमत में कटौती के साथ इसे कुछ समय तक बरकरार रखा जा सकता है.
क्यों बंद होते हैं पुराने प्रोडक्ट्स?
एपल का मकसद नई सीरीज को प्रमोट करना और पुराने मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद कर लागत कम करना है. डिस्कंटीन्यू होने के बाद ये प्रोडक्ट्स आधिकारिक एपल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन थर्ड-पार्टी रिटेलर्स पर स्टॉक खत्म होने तक खरीदे जा सकते हैं. साथ ही, IPhone 16 और IPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स $100 की कीमत कटौती के साथ बिक्री में रह सकते हैं.
नए प्रोडक्ट्स का जलवा
IPhone 17 सीरीज में A19/A19 Pro चिप, 24MP फ्रंट कैमरा, और 120Hz LTPO डिस्प्ले जैसे अपग्रेड्स की उम्मीद है. IPhone 17 Air अपनी 6.25mm स्लिम डिजाइन के साथ चर्चा में है. यह इवेंट न केवल नए प्रोडक्ट्स की शुरुआत करेगा, बल्कि पुराने मॉडल्स की विदाई भी तय करेगा.
क्या करें उपभोक्ता?
अगर आप IPhone 16 Pro या IPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें क्योंकि 9 सितंबर के बाद ये आधिकारिक स्टोर से गायब हो सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल का इंतजार करें. बहरहाल एपल के इस इवेंट से टेक दुनिया में हलचल मचने वाली है.