iPhone 17 Discount Offer: इस समय फ्लिपकार्ट पर मेगा सेल यानी बिग बैंग सेल चल रही है। इस दौरान आईफोन लवर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आईफोन पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है। इस बिग बैंग सेल में आईफोन 17 बीस हजार रुपए सस्ता खरीदा जा सकता है। कुछ समय पहले ही एप्पल ने आईफोन के दामों में इजाफा किया था, जिसमें आईफोन 17 की कीमत 82,990 रुपए से बढ़कर 99,990 रुपए हो चुकी है।
बिग बैंग सेल में इतने में मिल रहा iPhone 17
आईफोन 17 के बाद एप्पल कंपनी ने इसी साल सितंबर में आईफोन 18 Pro और आईफोन Duo फोल्डेड लॉन्च किया था। आईफोन 18 आने के बाद लोगों को लगा था कि अब आईफोन 17 सस्ता हो जाएगा। लेकिन इसकी कीमत में कमी न होने की वजह से लोग काफी निराश हुए थे। लेकिन इस बार दीवाली पर फ्लिपकार्ट बिग बैंग सेल में आईफोन 17 अस्सी हजार से कम दाम में खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में आईफोन 17 79,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।
क्या हैं iPhone 17 के फीचर्स
आईफोन 17 में 6.3 इंच की LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 120 Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। आईफोन 17 में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड 2 मिल ही है। इसके अलावा डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट मिलेगा। आईपोन 17 में A19 (3nm) चिपसेट मिलेगी और एप्पल GPU भी मिल रहा है। ये फोन ios 26 के साथ आता है, जिसको ios 27.2 के साथ अपग्रेड किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आपके नंबर से कोई और चला रहा है WhatsApp? जानें अकाउंट रिकवर करने का सही तरीका
iPhone 17 की कैमरा क्वालिटी है जबरदस्त
आईफोन 17 डुअल कैमरा सेटअप के साथ मिलता है, जिसमें 48-48 मेगापिक्सल के सेंसर लगाए गए हैं। साथ ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है। जो 120 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। आईफोन 17 में 256 GB और 512 स्टोरेज का ऑप्शन आता है।