iQOO New Launch: वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने iQOO Z11 Turbo नाम से पेश किया है। iQOO का इस साल लॉन्च होने वाला पहला फोन है। फोन में दमदार 7600mAh बैटरी दी गई है, साथ ही 16GB रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन दमदार फीचर्स के साथ मिड रेंज बजट में आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
चार कलर में उपलब्ध
आपको बता दें कि कंपनी ने iQOO Z11 Turbo को चार कलर ऑप्शन के साथ चीन में पेश किया है, जिसमें पोलर नाइट ब्लैक, स्काईलाइन व्हाइट, कैंगलैंग फूगूआंग और हालो पाउडर कलर ऑप्शन शामिल हें। बता दें, कंपनी ने इस फोन को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में लॉन्च किया है।
फोन की कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 2699 (लगभग 35,999 रुपये) है और इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 (लगभग 39,000 रुपये) है, जबकि इसके 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 (लगभग 41,000 रुपये) है। वहीं, इसके 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3499 (लगभग 45,000 रुपये) है। इसके अलावा आईकू के इस फोन का एक 16GB RAM + 1TB वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत CNY 3999 (लगभग 52,000 रुपये) है।
यह भी पढ़ें: Akai New Launch: अकाई इंडिया ने लॉन्च किया ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
फोन के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कि 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और HDR कंटेंट को सपोर्ट करता है। इस फोन में Android 15 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट यूज किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। आईकू के इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
कैमरा और बैटरी
वहीं कैमरे की बात करें, तो iQOO Z11 Turbo में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। 200MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7600mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।