Smartphone Tips: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर चैटिंग और ऑनलाइन शॉपिंग तक कई जरूरी काम फोन के जरिए ही किए जाते हैं। लेकिन अगर आपकी जानकारी के बिना कोई ऐप आपके फोन की स्कीन रिकॉर्ड कर रही हो तो आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। हालांकि, एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए आपके परमिशन की जरूरत होती है। लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐप्स को यह अनुमित दे देते हैं। तो आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कोई ऐप आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा है।
अनजान परमिशन पर रखें नजर
जब भी आप कोई नया ऐप इंस्ट्रॉल करते हैं, तो वह आपके कई तरह के परमिशन मांगता है। अगर किसी ऐप ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग या स्क्रीन कैप्चर से जुड़ी अनुमति मांगी है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। किसी भी ऐप को परमिशन दने से पहले यह जरूर समझें कि उसे इसकी जरूरत क्यों है? अनजान या जिस ऐप्स पर संदेह हो उसे अनुमति देने से बचें।
Privacy Dashboard पर रखें नजर
अगर आप Android 12 या उससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके फोन में Privacy Dashboard नाम का एक फीचर होता है। इसमें जाकर आप यह देख सकते हैं कि कौन से ऐप्स कैमरा, माइक्रोफोन और दूसरी संवेदनशील परमिशन का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध ऐप दिखने पर उसकी परमिशन तुरंत बंद कर दें।
Accessibility Service चेक करना न भूलें
कुछ ऐप्स Accessibility Service का गलत इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए वे आपकी स्क्रीन पर दिखने वाली हर चीज को ट्रैक कर सकते हैं। फोन की सेटिंग में जाकर देखें कि यह permission किन ऐप्स को दी गई है। अगर कोई अनजान ऐप दिखे, तो उसका एक्सेस तुरंत बंद कर दें।
यह भी पढ़ें: Realme New Launch: भारत में लॉन्च हुआ Realme C100x स्मार्टफोन, मिलेगी 8,000mAh बैटरी; जानें कितनी है कीमत
स्टेटस बार के संकेतों को जरूर देखें
अगर आपके फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन होती है, तो स्टेटस बार में आइकन या नोटिफिकेशन दिखाई देता है। अगर आपने खुद स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन नहीं की है, फिर भी आपको ऐसा कोई संकेत दिख रहा है, तो समझ जाएं कि बैकग्राउंट में कोई ऐप एक्टिव है। ऐसे में हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स की भी रिव्यू करें।
आईफोन यूजर क्या करें
अगर आप आईफोन यूजर है, तो तुरंत अपने फोन के Setting> Privacy & Security में जाएं। यहां जाकर उन सभी ऐप्स का कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस बंद कर दें, जिनकी आपकी जरूरत नहीं लगती है।