Realme New Launch: रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Realme C100x के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है, इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम दे सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च किया है, जिसमें Deepblue Tides और Golden Coast कलर शामिल है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इस फोन को भारत में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB + 64GB RAM वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 900 निट्स की ब्राइटनेस और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिल रहा है। इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटिंग भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Google New Launch: गूगल का बड़ा धमाका! इस दिन लॉन्च होगी Google Pixel 11 सीरीज, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
मिलेगा शानदार कैमरा
वहीं कैमरे की बात करें, तो फोन में AI-सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 75-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल रहा है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कितनी दमदार बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इस फोन की बैटरी है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम दे सकती है।