
Ishita Dutta's health: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस इशिता दत्ता हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 10 जून 2025 को उन्होंने अपने पति वत्सल सेठ के साथ एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। लेकिन बेटी के जन्म के बाद से ही इशिता की तबीयत बिगड़ गई और वह इतने कमजोर हो गईं कि अपनी नवजात बच्ची की देखभाल भी नहीं कर पा रहीं थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी हालात के बारे में बताया और इस पूरे दौर को बेहद मुश्किल बताया।
अस्पताल के चक्कर और दर्द से जूझी इशिता
इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके और बेटे वायु के हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि बीते एक महीने से वह और वायु दोनों गंभीर रूप से बीमार थे और कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा। उन्होंने लिखा कि यह समय उनके लिए काफी दर्दनाक था क्योंकि जब उन्हें अपनी नवजात बेटी के साथ होना चाहिए था, उस समय वह अपनी और बेटे की सेहत को लेकर जूझ रही थीं।
यह भी पढ़ेंःIndia 25% Tariffs: भारत का दो टूक जवाब, देशहित में हर जरूरी कदम उठाएंगे
कमजोरी से घटा वजन, अब स्थिति ठीक
इशिता ने यह भी बताया कि कई लोगों ने उनके अचानक वजन कम होने को लेकर सवाल किए। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई डाइट या फिटनेस प्लान का हिस्सा नहीं था, बल्कि बीमार पड़ने के चलते ऐसा हुआ। कमजोरी के कारण उनका वजन काफी कम हो गया था। हालांकि अब वह और बेटा वायु दोनों ठीक हैं। कुछ दिन पहले ही इशिता और वत्सल ने अपनी बेटी का नाम 'वेदा' रखा है और फैंस से दुआओं की अपील की है।