.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D03a52d79-18d5-4889-8648-2033690b53ca&w=3840&q=75)
ISIS module busted: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रांची, मुंबई, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम अशहर दानिश, सूफियान अबूबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी बताए गए हैं। इन आतंकियों की योजना देशभर में "गजवा-ए-हिंद" के नाम पर जिहाद और टार्गेटेड किलिंग्स करने की थी। कोर्ट में पेशी के बाद इनमें से दो आरोपियों को 12 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
सोशल मीडिया से कट्टरपंथी, जिहाद की साजिश
पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान में बैठे एक आका ने सोशल मीडिया के जरिए इन युवाओं को कट्टरपंथी बनाया और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए तैयार किया। यह आका “सीईओ”, “गजवा” और “प्रोफेसर” जैसे कोड नेम से बातचीत करता था। एन्क्रिप्टेड चैट के माध्यम से इन्हें IED बनाने, हथियार जुटाने और युवाओं को संगठन में भर्ती करने के निर्देश दिए जाते थे। आरोपियों का प्लान जमीन खरीदकर उसे "खिलाफत जोन" घोषित करने और वहां से आतंकी नेटवर्क फैलाने का था।
छापेमारी में बरामद हथियार और विस्फोटक
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में छापेमारी कर बाकी तीन आरोपियों को पकड़ा। इनके ठिकानों से सल्फर पाउडर, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बेयरिंग, कारतूस, गैस मास्क और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से एक्टिव था और देशभर में अपनी जड़ें फैलाने की कोशिश कर रहा था। अब केंद्रीय एजेंसियां जब्त सामान और डिजिटल डिवाइस की गहराई से जांच कर रही हैं।