ISRO Vacancy: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से नई भर्ती का ऐलान किया गया है, जिसमें लीगल कंसल्टेंट के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन तरीके से करने होगा। आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरकर डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेगुलर मोड में LLB की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को सरकारी विभागों से जुड़े कानूनी मामलों की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए और कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, जो उम्मीदवार CAT, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में केस हैंडलिंग का अनुभव रखते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
लीगल कंसल्टेंट के पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन के आधार पर लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवार के कानूनी ज्ञान, अनुभव और कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Recruitment 2026: यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर निकली भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट कल, जल्द करें अप्लाई
कितनी मिलेगी सैलरी
ISRO में लीगल कंसल्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बेंगलुरु में की जाएगी। नियुक्ति की अवधि 11 महीने की होगी, जिसे काम के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। यह राशि फिक्स्ड होगी। यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है, इसलिए इसमें अन्य भत्ते शामिल नहीं होंगे।
ऐसे करें आवेदन
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरना होगा। इसके साथ सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लगाना होगा। भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज़ों को डाक के माध्यम से Legal, Department of Space, Antariksh Bhavan, New B.E.L. Road, Bangalore - 560094 पर भेजना होगा।