UP Lekhpal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से निकली लेखपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी यानि कल है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल आज और कल समय बचा है। जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए तुरंत आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद Applicant’s Dashboard में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए UP PET 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी होगा। फिर उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा। OTP डालते ही भरा हुआ आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।आवेदन फॉर्म की जांच कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,994 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए पद तय किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1,446 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 1,592 पद, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 391 पद, उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 152 पद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 152 पद तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: RSSB 4th Grade Score Card: राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
शैक्षणिक योग्यता
आयोग साफ कर चुका है कि अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पीईटी में शून्य या नकारात्मक अंक मिले हैं, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
लेखपाल पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।