Jacqueline Fernandez Sukesh case: 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। जैकलीन द्वारा सरकारी गवाह बनने की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में कड़ा रुख अपनाया है। ED का कहना है कि जैकलीन का इस केस में बिहेवियर संदिग्ध रहा है।
सरकारी गवाह बनाने के पक्ष में नहीं
ED ने अदालत में स्पष्ट कर दिया है कि वह जैकलीन को सरकारी गवाह बनाने के पक्ष में नहीं है। एजेंसी का तर्क है कि उनके पास अभिनेत्री के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। ED ने इस मामले में विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
'जैकलीन को थी आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी'
ED के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी थी। एजेंसी का कहना है कि वास्तविकता जानते हुए भी अभिनेत्री ने न केवल सुकेश के साथ संपर्क बनाए रखा, बल्कि उससे करोड़ों रुपये के कीमती उपहार भी स्वीकार किए। सुकेश की काली कमाई को खुद के और अपने परिवार के लिए इस्तेमाल किया। इन बातों से साफ है कि जैकलीन ने जानबूझकर फंड्स के सोर्स की अनदेखी की। जैकलीन सुकेश के साथ मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस का हिस्सा रही।
क्या है जैकलीन की याचिका?
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल कर सुकेश से जुड़े इस केस में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी थी। फर्नांडीज को एजेंसी द्वारा दायक पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया था और उन्हें जांच के सिलसिले में ईडी कई बार तलब कर चुकी है।
जैकलीन और सुकेश 'कनेक्शन'
आपको बता दें कि जैकलीन और सुकेश का ये केस काफी लंबे समस से कोर्ट में चल रहा है। ऐसा खुलासा हुआ था कि सुकेश और जैकलीन के बीच अफेयर चल रहा है और सुकेश ने लेडीलव जैकलीन को महंगे-महंगे तोहफे दिए थे, जिसमें लग्जरी कारें, डायमंड सेट और मंहगे बैग्स शामिल थे। सुकेश ने जैकलीन पर ही नहीं उनकी फैमिली पर भी कीमती तोहफों की बारिश की थी।
सुकेश की नहीं जानती थी असलीयत
हालांकि मामले में फंसने के बाद जैकलीन ने सुकेश के संग रिश्ता ना होने की बात कही थी। जैकलीन का कहना था कि वे सुकेश की साजिश का शिकार हुए हैं। वो उसकी असलीयत नहीं जानती थीं। दूसरी तरफ, जेल में बंद सुकेश का प्यार जैकलीन के लिए कम नहीं हुआ है। वो जैकलीन के लिए अभी भी लव लेटर लिखता है। अपने प्यार का इजहार करता है।