JEE Advanced Answer Key 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद JEE (Advanced) 2026 Provisional Answer Keys के नीचे आपको Paper 1, Paper 2 लिंक पर क्लिक करें।
3. आंसर की का पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
4. अब आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
इस दिन तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
बता दें कि आईआईटी रुड़की ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी है। अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न-उत्तर से अंसतुष्ट हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 25 मई से 26 मई तक खुली रहेगी। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें: CBSE Board 2026: सीबीएसई आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, आज रात 12 बजे तक कर सकेंगे अप्लाई
इस दिन जारी होगा रिजल्ट
अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किए गए फीडबैक का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जाता है तो उस प्रश्न के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 1 जून 2026 को जारी किए जाएंगे।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मई 2026 को किया गया था। पेपर-1 सुबह की शिफ्ट में जबकि पेपर-2 दोपहर की शिफ्ट में आयोजित हुआ था। यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। केवल वे छात्र इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र थे जिन्होंने JEE Main 2026 में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए थे।