JEE Mains 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 और सेशन 2 परीक्षा के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सेशन 1 की परीक्षाएं जनवरी 2026 में और सेशन 2 की परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। इसी के साथ एनटीए ने सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दिया है।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं जईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा 1 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
किस लिए होती है जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन भारत की इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि एनटीए की ओर से किया जाता है। यह परीक्षा बी.टेक/बी.ई. प्रोग्राम के लिए होती है। अच्छे अंक आने पर छात्र जेईई एडवांस 2026 देने के लिए पात्र बनते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन स्थगित, जानें कब होगी परीक्षा
एग्जाम सिटी स्लिप जारी
आपको बता दें कि परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी किया गया है। जिससे डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने परीक्षा के शहर की जानकारी ले सकते हैं और अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर सकते हैं। जिससे परीक्षा के समय उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ा।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद City Slip Download Link पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से चार दिन पूर्व डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जहां से उम्मीदवार उसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है। इसके साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।