UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की तरफ से सिविल सर्विस एग्जाम 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन को स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर इसकी जानकारी साझा करते हुए एक नोटिस जारी किया है। आयोग ने साफ किया है कि नई तारीख का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
प्रशासनिक कारणों की वजह से नोटिफिकेशन स्थगित
आपको बता दें कि UPSC की तरफ से सिविल सर्विस एग्जाम 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन पहले 14 जनवरी 2026 को जारी होना था, लेकिन किसी प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया है। अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से सिविल सेवा परीक्षा, 2026 की डेट को स्थगित कर दिया गया है।
इस दिन से शुरू होने थे आवेदन
बता दें कि सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक चलने वाली थी। लेकिन अब आवेदन के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी सभी डिटेल चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: GATE Admit Card 2026: गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
परीक्षा की तारीखों पर भी पड़ सकता है असर
बता दें, साल 2025 में जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को निर्धारित किया गया है। वहीं, साल 2025 में जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार मेंस परीक्षा अगस्त में निर्धारित है। बता दें कि मेंस परीक्षा कुल 5 दिनों तक आयोजित की जा सकती है। अब नोटिफिकेशन में बदलाव के साथ परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि आयोग की ओर से इसको लेकर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
चयन प्रक्रिया
आपको बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन होता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होते हैं। वहीं मेंस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को चयन के अंतिम चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। हर परीक्षा पास करना जरूरी होता है।