
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के सदर अस्पताल में थैलेसीमिया के जूझ रहे एक मासूम को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत प्रभाव से चाईबासा के सिविल सर्जन डॉ.सुशांतो कुमार मांझी समेत कई जिम्मेदार अफसरों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने का मामला
सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि इस घटना से प्रभावित सभी बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि मंझारी क्षेत्र के एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को ब्लड बैंक से एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर परिवार ने जिला प्रशासन और सरकार से शिकायत दर्ज कराई थी.
ये भी पढ़ें: India-ASEAN partnership: आसियान शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी, भारत-आसियान साझेदारी बनेगी वैश्विक स्थिरता की आधारशिला
यहां के स्थानीय जिला परिषद के सदस्य माधव चंद्र कुंकल का कहना है कि जिस बच्चे को संक्रमित खून चढ़ाया गया, उसकी बुआ के साथ करीब एक साल पहले ब्लड बैंक के कर्मचारी मनोज कुमार ने दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में पुलिस केस भी दर्ज हुआ था। यह फिलहाल कोर्ट में लंबित है.
चार और बच्चे आए जांच के घेरे में
माधव चंद्र कुंकल ने आरोप लगया है कि यह बदले की नीयत से किया गया काम है। बच्चे को जानबूझकर संक्रमित रक्त चढ़ाया गया है. इस मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। इसके लिए जांच समिति गठन किया है। समिति की जांच में चौंकाने वाला तथ्य मिला। चार और बच्चों को भी एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाया है. इसके बाद सीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी अफसरों को सस्पेंड का सख्त आदेश दिया।