Jio 15 Taka Plan: देशभर में रिलायंस जियो के करोड़ों ग्राहक है। अब जियो अपने ग्राहकों के लिए नया ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लाया है। इसकी कीमत भी मात्र 15 रुपये है। इस पैक से ग्राहक वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी-बड़ी फाइल्स चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं।
वर्क फ्रोम होम करने वालों के लिए जबरदस्त है ये प्लान
ये पैक उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं। जियो का ये पैक मात्र 15 रुपये का है और इसकी वैलेडिटी एक दिन यानी 24 घंटे की है। आमतौर पर रेगुलर प्लान में 1GB या 2GB लिमिट होती है, लेकिन इस प्लान की सबसे बढ़िया बात ये है कि ये प्लान अपनी वैलेडिटी के समय तक अनलिमिटेड 5G डेटा देगा।
इस पैक में क्या-क्या मिलेंगे फायदे
रिलायंस जियो का ये नया प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो जरूरी काम या मनोरंजन के लिए बड़ी मात्रा में डेटा चाहते हैं। कंपनी कहती है कि इस प्लान की मदद से यूजर्स एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं साथ ही लाइव स्पोर्ट्स या अपने फेवरेट मोबाइल गेम्स बिना रुकावट के खेल सकते हैं। इसके अलावा ये पैक बड़ी फाइल्स को अपलोड करने, स्मार्टफोन के डेटा क्लाउड स्टोरेड पर बैकअप लेने का काम आसानी से करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: सावधान! AI से लैस हैकर्स फाइनेंशियल सेक्टर को बना रहे निशाना, दुनियाभर के लिए बनी बड़ी चुनौती
यहां देखें इस पैक की पूरी डिटेल
24 घंटे की वैलेडिटी के साथ आने वाले इस डेट पैक की कीमत मात्र 15 रुपये है। यह पैक देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है। यूजर इस पैक को Myjio ऐप और Jio.com वेबसाइट की मदद से आसानी से रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ये पैक जनरल रिटेल स्टोर्स, थर्ड पार्टी रिचार्ज ऐप्स या जियो की वेबसाइट से रिचार्ज किया जा सकता है। ग्राहकों को इस बात को ध्यान रखना होगा कि उनके पास एक 5G स्मार्टफोन होना चाहिए और उनके इलाके में जियो का 5G नेटवर्क कवरेज होना चाहिए।