Wrong Recharge Refund: अक्सर जल्दबाजी में हम गलत मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कर बैठते हैं। ऐसे में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि अब पैसे डूब गए। लेकिन अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसी प्रक्रिया बनाई है, जिससे आप अपना रिफंड वापस पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कौन सा ट्रिक अपनाकर अपना पैसा वापस पा सकते हैं।
कुछ घंटों में पैसा आ जाएगा वापस
आपको बता दें कि जियो अपने यूजर्स को एक बेहतरीन फीचर देता है, जिससे अगर आपने कभी भी गलत नंबर पर रिचार्ज कर दिया है, तो आप कुछ घंटों के अंदर आवेदन करके अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि ये रिचार्ज MyJio ऐप से ही किया गया हो। अन्य किसी पेमेंट या रिचार्ज ऐप से रिचार्ज करने पर यह सुविधा काम नहीं करती है।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आप MyJio खोलें और उसमें रिचार्ज ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर जाएं।
2. अब आप उस ट्रांजैक्शन के डिटेल्स को खोलें जिसमें आपसे गलती हुई है।
3. उसमें नीचे की तरफ आपको 3 घंटे तक Cancel Plan का विकल्प दिखाई देता है, उस पर क्लिक कर दें।
4. इसके बाद आपसे कैंसिल करने का कारण और रिफंड करने का सोर्स पूछा जाएगा।
5. प्रोसेस पूरा होने के कुछ समय में आपका पैसा रिफंड कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Phone Recharge: अब रिचार्ज के लिए नहीं पड़ेगी किसी और ऐप की जरूरत, WhatsApp से ऐसे करें अपना फोन रिचार्ज
कस्टमर केयर को करें रिपोर्ट
इसके अलावा आप कस्टमर केयर को भी रिपोर्ट कर सकते हैं। आपको जैसे ही पता चले कि रिचार्ज गलत नंबर पर हो गया है, बिना समय गवाएं 198 या 199 पर कॉल करें। जियो के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को पूरी जानकारी दें। आपको उन्हें बताना होगा कि आपने किस नंबर पर रिचार्ज करना था और गलती से किस पर हो गया।