Jio Prepaid Plan: अगर आप कम बजट में OTT ऐप्स और इंटरनेट का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो आपके लिए एक जबरदस्त प्लान लेकर आया है। जी हां रोजाना लगभग 7 रुपये की लागत में आप ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म का आनंद उठा सकते हैं। बता दें, जियो के 200 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ हाई-स्पीड डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। आप सिर्फ 200 रुपये में एक महीने तक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए विस्तार से इस प्लान के बारे में जानते हैं।
200 रुपये वाले प्लान में क्या क्या मिलेगा
आपको बता दें कि जियो के इस 200 रुपये वाले प्लान में आपको कुल 30 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहेगी। इस प्लान में आपको YouTube Premium, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, FanCode, JioTV और Chaupal समेत 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। जियो टीवी ऐप्स के जरिए 1000+ से ज्यादा टीवी चैनल और मूवी टिकट पर 150 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ध्यान रहे कि इस प्लान में आपको कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Selfie video: गूगल ने पेश किया नया फीचर; अब सेल्फी वीडियो के जरिए रिकवर हो सकेगा अकाउंट, जानें कैसे करेगा काम
किन यूजर्स के लिए बेस्ट है यह प्लान?
यह प्लान पूरी तरह से डेटा और एंटरटेनमेट के लिए बनाया गया है। इस प्लान में 30 जीबी डेटा का कोई डेली कोटा फिक्स नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आप 30GB डेटा कभी भी यूज कर सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो लोग एक ही रिचार्ज में कई ओटीटी ऐप्स की फिल्मों और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
वहीं अगर कीमत के हिसाब से इस प्लान का दूसरे कंपनी से कंपेरिजन करें तो एयरटेल भी 199 रुपये का एक प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जिसमें रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS मिलता है। इसके साथ ही 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। लेकिन इस प्लान में जियो की तरह OTT की फ्री एक्सेस नहीं है।