Jio Recharge Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। उन्हीं में से एक 799 रुपये का प्रीपेड प्लान है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत में मीडियम टर्म की वैलिडिटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी डेटा चाहते हैं। आइए जियो के इस प्लान को विस्तार से जानते हैं।
प्लान में मिलने वाले फायदे
आपको बता दें कि जियो का 799 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इसके अवाला इस प्लान में JioAICloud और JioTV जैसे जियो एप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है।
नहीं मिलता OTT बेनेफिट्स
इस प्लान में 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini का Pro प्लान 18 महीनों के लिए और 5000 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। बता दें, अगर आपका डेली 1.5 जीबी डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। साथ ही इसमें कोई OTT बेनेफिट्स या 5G डेटा बंडल नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: Jio Prepaid Plan: जियो का नया धमाका, सिर्फ 200 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा 15 OTT ऐप्स,30GB डेटा और भी बहुत कुछ!
किसके लिए फायदेमंद है प्लान
यह प्लान देश भर के उन सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां जियो की सेवाएं हैं। अगर आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म या अनलिमिटेड 5जी की जरूरत नहीं है और आप सिर्फ डेटा, कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।
कैसे करें रिचार्ज
इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए जियो की वेबसाइट या MyJio ऐप के प्रीपेड प्लान्स की Value कैटेगरी में जाना होगा, जहां 799 रुपये का प्लान लिस्टेड है। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज की सुविधा देने वाले किसी भी थर्ड-पार्टी UPI ऐप का इस्तेमाल करके भी आप इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।