JKSSB Vacancy 2025: अगर आप जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से फाइनेंस विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 600 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Bihar DElEd Result 2025 OUT: बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
आवेदन की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 8 दिसंबर से की जाएगी, जो कि 6 जनवरी, 2025 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए कुल 600 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष और ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी एवं एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 500 रुपये जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।