
राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एवं संघ प्रेरित संगठनों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक की शुरुआत हो गई है। इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और कार्यवाहक सरसंघचालक दत्तात्रेय होसबोले समेत संघ के शीर्ष नेतृत्व मौजूद हैं। बैठक में देशभर से जुड़े 32 संगठनों के लगभग 320 प्रतिनिधि, जिनमें 249 अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल हैं, हिस्सा ले रहे हैं।
भाजपा के शीर्ष नेता भी बैठक में मौजूद
इस बैठक को खास महत्व इसलिए भी मिला है क्योंकि इसमें संघ से जुड़े संगठनों के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष नेता भी मौजूद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी इसमें शिरकत की। इससे बैठक का राजनीतिक और संगठनात्मक महत्व और बढ़ गया है। संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं डॉ. कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार ने भी बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें : Meerut: विवाद और खींचतान के बीच हुआ Rambhadracharya कथा का भूमि पूजन, श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह
भविष्य की रणनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श
वहीं बैठक के दौरान विभिन्न संगठन अलग-अलग समूहों में बैठकर कार्ययोजना, भविष्य की रणनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा हैं। इस दौरान वार्षिक कार्यवृत्त भी प्रस्तुत किया गया है जिसमें बीते वर्ष के कामकाज, उपलब्धियों और चुनौतियों का विवरण शामिल है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ और उसके संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और आगामी समय के प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा करना है। खासकर देश के पंजाब, बंगाल, असम और पूर्वोत्तर के जनजातीय इलाकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को लेकर विस्तृत मंथन किया जा रहा है।
पंच परिवर्तन के तहत पांच प्रमुख विषयों पर हो रहा विचार- विमर्श
इसके साथ ही पंच परिवर्तन के तहत पांच प्रमुख विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण-अनुकूल जीवन, स्वर आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन पर विशेष विमर्श चल रहा है। इस बैठक में शामिल प्रमुख संगठनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, विद्या भारती और सक्षम (दिव्यांगजन सेवा संगठन) जैसे संगठन प्रमुख हैं।
इस राष्ट्र स्तरीय बैठक से संगठनात्मक दिशा तय होने के साथ-साथ आने वाले समय की राष्ट्रीय और सामाजिक रणनीति भी सामने आने की उम्मीद है।