जुलाई की शुरुआत के साथ कई नियम बदलने जा रहे हैं जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। सबसे बड़ी राहत आधार कार्ड से जुड़ी है। 1 जुलाई से लोग आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस काम के लिए लगने वाला 75 रुपये का शुल्क 31 दिसंबर 2026 तक नहीं लिया जाएगा। यानी जिन लोगों की ईमेल आईडी आधार में पुरानी है या दर्ज नहीं है उनके लिए यह अच्छा मौका है।
बिना टिकट सफर हुआ तो बढ़ेगा जुर्माना
रेलवे यात्रियों के लिए भी जुलाई से सख्ती बढ़ सकती है। प्रस्तावित नियमों के मुताबिक बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया जा सकता है। दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है। महिलाओं के आरक्षित कोच में गलत तरीके से सफर करने ट्रेन में हंगामा करने अवैध फेरी लगाने और भीख मांगने जैसी गतिविधियों पर भी जुर्माना बढ़ने की बात कही जा रही है।
एफडी कराने से पहले जांच लें रेट
बैंक जुलाई में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। आरबीआई की मौद्रिक नीति और बाजार की स्थिति के बाद बैंक अपनी जमा योजनाओं की समीक्षा करते रहते हैं। ऐसे में अगर आप नई एफडी कराने जा रहे हैं या पुरानी एफडी रिन्यू कराना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। अपने बैंक की वेबसाइट या शाखा से नई ब्याज दर जरूर पता कर लें। छोटी सी जांच से निवेश पर मिलने वाले ब्याज में बड़ा फर्क पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : FASTag नहीं पढ़ा तो Toll Free होगा या लगेगा डबल चार्ज? जानिए नियम की पूरी सच्चाई
क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड में कटौती
कुछ क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को जुलाई से रिवॉर्ड पॉइंट्स के मामले में झटका लग सकता है। एसबीआई कार्ड अपने PhonePe SBI Credit Card PURPLE और PhonePe SBI Credit Card SELECT BLACK के नियम बदलने जा रहा है। कुछ खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे जबकि कुछ कैटेगरी में पॉइंट्स की सीमा तय की जा सकती है। कार्डधारकों को अपने कार्ड के नए नियम जरूर पढ़ने चाहिए ताकि बाद में रिवॉर्ड पॉइंट्स कम मिलने पर परेशानी न हो।
LPG सिलेंडर के दाम फिर बदलेंगे
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा होती है। जून में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ था और दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये तक पहुंच गया था। अब 1 जुलाई को फिर नई कीमतें जारी होंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और मिडिल ईस्ट की स्थिति का असर LPG पर पड़ सकता है। इसलिए रसोई गैस बुक कराने से पहले नया रेट जरूर देख लें।
पेट्रोल डीजल और ATF पर नजर
पेट्रोल डीजल और विमान ईंधन यानी ATF की कीमतों में भी जुलाई में बदलाव हो सकता है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर ईंधन पर पड़ता है। पेट्रोल डीजल महंगा हुआ तो रोजाना ऑफिस जाने वालों और सामान ढोने वाले कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है। ATF महंगा होने पर हवाई टिकटों की कीमत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए 1 जुलाई से पहले इन सात बदलावों की जानकारी रखना आपकी जेब बचाने में मदद कर सकता है।