Anjali Arora Boyfriend Arrested: कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन इस वक्त उनको लेकर नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी मेरठ से हुई है, साथ ही उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। क्योंकि आकाश अपनी कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहे थे। आकाश पर परतापुर थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल अपनी कार पर फर्जी स्टीकर लगाकार घूम रहे ते, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें, वह अपनी स्कॉर्पियों कार से मेरठ पहुंचे थे, जहां गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस टोल प्लाजाओं पर लगातार वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आकाश संसनवाल की कार पर वीवीआईपी पास लगा था, जिसकी जांच की गई। लेकिन वो पास बाद में फर्जी निकला।
तीन अन्य लोग भी गिरफ्तार
आपको बता दें कि परतापुर थाने की पुलिस ने आकाश संसनवाल की गाड़ी को तो जब्त कर ही लिया है, साथ ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, इस मामले में आकाश के साथ-साथ तीन अन्य लोगों को भी फर्जी वीवीआईपी पास लगाने, फर्जी नीली बत्ती लगाकर घूमने और टोल बचाने की कोशिश के लिए गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Nadeem Khan: धुरंधर फिल्म एक्टर नदीम खान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर नौकरानी से रेप का लगा आरोप
कौन है आकाश संसनवाल
बता दें कि आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय के रहने वाले हैं। वह इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल अंजली अरोड़ा का बॉयफ्रेंड है। अंजली अरोड़ा के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आए आकाश इस वक्त काफी मशहूर हैं। जबकि आज से कुछ समय पहले उनको कोई नहीं जानता था।
खुद को बताया पूर्व सांसद का पीए
आकाश संसनवाल ने पुलिस पूछताछ में खुद को दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का पीए बताया। उसके अलावा पूर्व सांसद के बेटे संजय बिधूड़ी को अपना खास दोस्त भी बताया। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद कई फोन कॉल आ रहे हैं और सिफारिशें भी की जा रही हैं, लेकिन पुलिस ने साफ कहा है कि फर्जी वीवीआईपी पास का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।