Women Reservation Bill: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। बिल पेश होते ही सदन में हंगामा मच गया। इस दौरान महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर सरकार और विपक्ष ने चर्चा की। इसी बीच मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सदन में अपनी बात रखते हुए फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) का मशहूर डायलॉग दोहराया, जिसे सोशल मीडिया पर "संसद का DDLJ मोमेंट" कहा जा रहा है।
'कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते'
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में कहा कि जब भी कुछ अच्छा होने लगता है तो कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री जी की नीति है, तो दूसरे तरफ विपक्ष के लोग मुलायम सिंह यादव जी ने कहा था कि अगर ये बिल आएगा तो सिर्फ शहरी महिलाएं ही सदन में आएगी। ये विपक्ष की सोच।
'जाओ बेटियों जी लो अपनी जिंदगी'
उन्होंने कहा- जब मैं राजनीति में आई थी तो ऐसी ही सोच वाले लोगों ने मेरे पोस्टर लगाकर कमेंट किया था कि 'मंडी में क्या भाव है।' कंगना रनौत ने कहा- आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। यह सभी माताओं बहनों के लिए पीएम मोदी की तरफ से तोहफा है कि जाओ बेटियों जी लो अपनी जिंदगी।
यह भी पढ़ें: थिएटर से लेकर Netflix तक सिर्फ 'निरहुआ' का जलवा, इन 7 बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ साल 2026 में मचेगा गदर!
विपक्ष ने किया विरोध
यह मामला संसद में एक बड़ी वैचारिक जंग का केंद्र बन गया है। जहां एक तरफ सरकार इसे 'नारी शक्ति' के लिए ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं विपक्ष ने 'आरक्षण' और 'परिसीमन' के बीच के संबंध को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया है। विपक्षी दल के सांसदों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि, वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इससे परिसीमन को अलग कर लिया जाए तो ही। विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण एक छलावा है जिसकी आ़ड़ में बैकडोर से परिसीमन लागू करने की बात कही जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कंगना के इस बयान के चंद मिनटों बाद ही सोशल मीडिया पर #KanganaRanaut और #DDLJ ट्रेंड करने लगा। नेटिजन्स उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कंगना ने फिल्मी संवाद के जरिए एक बहुत ही गहरा और सशक्त संदेश दिया है।